श्रीमान जी सादर नमस्कार॥
मै उत्तर प्रदेश प्रताप गढ़ का रहने वाला हूँ । और मेरा परिवार गाँव में ही रहता मै गरीबी रेखा के नीचे आता भी हूँ लेकिन अभी तक हमें कोई सुविधाए नहीं मिली है । लेकिन दुःख मुझे इस बात का है मेरे पिता का निधन करीब ३ साल पहले हो चुका है। लेकिन आज तक हमारी माँ को विधवा पेंशन नहीं मिलाती है। जो पहले के प्रधान थे समझे तो वही अब भी प्रधान वहा पर एक कुर्मी जीता हुआ है..(उस कुर्मी की पत्नी वहा की ग्राम प्रधान है ) लेकिन आज भी सारा काम पुराने प्रधान करते है । हमें इस बात का दुःख है की क्या हमारी माँ को विधवा पेंशन नहीं मिलनी चाहिए या ग्राम प्रधान किसी कारण बस या दुश्मनी से नहीं दिला रहा हमने उस पुराने प्रधान से कई बार बात किया वह वही अश्वाशाशन दिया जल्द ही आप की माँ को विधवा पेंशन मिलने लगेगी। और हमारे गाँव में अगर सर्वे करा लिया जाए तो आधे लोग ऐसे निकलेगे जो वृद्धा पेंशन ले रहे है। लेकिन उनकी उम्र पेंशन लेने योग्य नहीं क्रप्या हमें सलाह दे हो सके तो कार्यवाही करवा सकते है। तो मै भी आप का आभारी रहोगा...
शम्भू नाथ ..कलापुर ॥ रानीगंज कैथौला ॥ प्रताप गढ़ ॥ उत्तर प्रदेश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें